Advertisement

15 दिनों बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बहाल हुई पार्सल सेवा, बाइक बुकिंग शुरू

-15 दिनों बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बहाल हुई पार्सल सेवा, बाइक बुकिंग शुरू

-दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात के लिए पहले दिन सबसे अधिक बुक हुईं बाइक

मुजफ्फरपुर। छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बंद की गई पार्सल सेवा अब फिर से शुरू हो गई है। करीब 15 दिनों के इंतजार के बाद गुरुवार से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सभी गंतव्यों के लिए पार्सल बुकिंग बहाल कर दी गई। इससे दूसरे शहरों में बाइक और अन्य सामान भेजने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पार्सल सेवा शुरू होते ही जंक्शन स्थित पार्सल कार्यालय में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लोग अपनी बाइक और अन्य सामान दूसरे शहरों में भेजने के लिए बुकिंग कराने पहुंचने लगे। पहले दिन दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात के लिए सबसे अधिक बाइक की बुकिंग की गई।

पार्सल सेवा बंद रहने के कारण लोगों को करीब 15 दिनों तक इंतजार करना पड़ा था। अब बुकिंग बहाल होने से यात्रियों और आम लोगों को अपने सामान को रेल के माध्यम से दूसरे शहरों तक भेजने में सुविधा मिलेगी।