-मुख्यमंत्री विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के तहत महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर हुई चर्चा
राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भलुई स्थित संत कबीर महंत रविन्द्र दास ब्रह्मचारी इंटर महाविद्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य राज किशोर प्रसाद ने की।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी निशा यादव एवं राजापाकर थाना के एसआई रूपक कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं उनकी विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

संवाद के दौरान महाविद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखीं। वहीं, संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष भी जाहिर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को समझना, उनकी जरूरतों की जानकारी लेना तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए संवाद स्थापित करना रहा।
इस अवसर पर संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, संतोष कुमार, लखन देव राय, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, अशोक सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।












