Advertisement

भारत-नेपाल रेल सेवा: कोच की छोटी खराबी 48 और बड़ी खराबी 72 घंटे में करनी होगी दूर

-भारत-नेपाल रेल सेवा: कोच की छोटी खराबी 48 और बड़ी खराबी 72 घंटे में करनी होगी दूर

मुजफ्फरपुर। भारत और नेपाल के बीच प्रस्तावित रेल सेवा के सुचारू परिचालन और रखरखाव को लेकर दोनों देशों ने महत्वपूर्ण प्रावधान तय किए हैं। इसके तहत ट्रेन के किसी कोच में मामूली खराबी आने पर उसे 48 घंटे के भीतर, जबकि बड़ी खराबी होने पर 72 घंटे के अंदर ठीक करना अनिवार्य होगा।


निर्धारित समय सीमा के भीतर मरम्मत संभव नहीं होने की स्थिति में संबंधित कोच को खराब अवस्था में ही उसके स्वामित्व वाले रेलवे को वापस करना होगा। दोनों देशों ने रेल इंजन और कोच के उपयोग, रखरखाव तथा मरम्मत में समान भागीदारी के सिद्धांत पर काम करने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य भारत-नेपाल रेल सेवा के परिचालन में बेहतर समन्वय बनाए रखना, तकनीकी समस्याओं का समय पर समाधान करना और रेल परिचालन को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है।