Advertisement

हैदारबाह में हुए वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मसौढ़ी की कृतिका राज ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया मान

सम्वाददाता। मसौढ़ी।

हैदारबाह में हुए 10th वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में मसौढ़ी की कृतिका राज ने गोल्ड मेडल लाकर बिहार का मान बढ़ाया है. कृतिका राज के इस उपलब्धि से पूरे मसौढ़ी में खुशी की लहर है. कृतिका राज हम सब कांग्रेस प्रतिनिधि टीम सें बातचीत में कहा कि मेरे पापा पहले गुरु हैं.मसौढ़ी धनरूआ संयुक्त कांग्रेस कमिटी प्रतिनिधि टीम घर जाकर मिले और बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए मिठाई भी खिलाए।

यहां मसौढ़ी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पिन्टू रजक ,धनरूआ प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय ,बिहार प्रदेश कांग्रेस ओ बी सी महासचिव मो अरफराज साहिल ,वरीय कांग्रेस नेता अजीत सिंह ,मसौढ़ी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ,सोहन चन्द्रवंशी ,पूर्व कांग्रेस मसौढ़ी अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ,धनरुआ प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष अविनाश सिंह उर्फ अमीत कुमार उपस्थित थे।