-बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
-29 अक्टूबर शाम छह बजे तक करा सकेंगे पंजीकरण, मुजफ्फरपुर के खबरा स्थित चंद्र विला फार्म हाउस में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। खिलाड़ियों के अनुरोध और आयोजकों के सुझाव पर प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 अक्टूबर की शाम छह बजे तक कर दी गई है। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की ओर से यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक मुजफ्फरपुर के खबरा स्थित चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि कई खिलाड़ियों के अनुरोध पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अब तक प्रवेश नहीं ले सके खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिपत्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए
https://biharchess.org/wp-content/uploads/2026/10/Bihar-State-Senior-Circular.pdf पर जानकारी उपलब्ध है। वहीं, प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए https://biharchess.mojo.page/senior-state-2026 लिंक के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अखिल बिहार शतरंज संघ के साथ-साथ अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का पंजीकरण भी अनिवार्य होगा। जिन खिलाड़ियों का अखिल बिहार शतरंज संघ में पंजीकरण नहीं है, वे https://biharchess.mojo.page/abca-registration-2026-27 पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पंजीकरण पूरा करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिता में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगिता निदेशक आभाष कुमार से मोबाइल नंबर 9334095041 तथा मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार से 99554 08547 पर संपर्क किया जा सकता है।












