-रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का उद्घाटन, 300 खिलाड़ियों ने लिया कराटे बेल्ट ग्रेडिंग में हिस्सा
-44वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को मिला उच्च बेल्ट में प्रमोशन
-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर। डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज स्थित एमपीएस इंडोर स्टेडियम में रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा के उद्घाटन के अवसर पर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन की ओर से 44वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मालीघाट, गोबरसही, झपहां, सदातपुर बैरिया और हाजीपुर समेत विभिन्न शाखाओं के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के बाद सफल खिलाड़ियों को उच्च बेल्ट में प्रमोशन दिया गया। इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में कश्यप कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें गोल्ड मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट प्रदान किया गया। वहीं अनन्या श्रीवास्तव को सिल्वर मेडल के साथ ब्राउन बेल्ट दिया गया। मौसीना को ब्रॉन्ज मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट और यूसरा फातिमा को ब्रॉन्ज मेडल के साथ ब्लू बेल्ट में प्रमोशन मिला।
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में परीक्षक के रूप में सेंडाई शिल्पी सोनम, कोच सेंडाई सूरज पंडित, सेंसाई उपासना आनंद, हिमांशु, रोहित, नितेश, नाशिर, तन्नू श्री और स्वीटी रॉय उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना है।











