Advertisement

सोनपुर में मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव: इलेक्ट्रिक विभाग ने ऑपरेटिंग को 6–0 से रौंदा

-सोनपुर में मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव: इलेक्ट्रिक विभाग ने ऑपरेटिंग को 6–0 से रौंदा

सोनपुर, 6 सितंबर 2026। मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव 2026 के तहत रविवार को सोनपुर रेलवे स्टेडियम में अंतर-विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुकाबले में इलेक्ट्रिक विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑपरेटिंग विभाग को 6–0 से करारी शिकस्त दी।
मैच की शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक विभाग ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ के 9वें मिनट में राकेश ने गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में राकेश ने एक और गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया। लगातार दबाव बनाए रखते हुए 21वें मिनट में विकास रंजन कुमार ने तीसरा गोल दागा और पहले हाफ का स्कोर 3–0 रहा।


दूसरे हाफ में भी इलेक्ट्रिक विभाग का दबदबा जारी रहा। 6वें मिनट में अमित ने चौथा गोल किया। इसके बाद राकेश ने 8वें मिनट में पाँचवाँ गोल दागा। 16वें मिनट में राकेश ने अपना चौथा व्यक्तिगत गोल कर टीम के खाते में छठा गोल जोड़ा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक विभाग ने मुकाबला 6–0 के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
मुकाबले के दौरान मंडल क्रीड़ा अधिकारी अभिजात कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) समेत मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की।