Advertisement

खेसारीलाल यादव के साथ अपर्णा मल्लिक का जलवा, ‘जिला छपरा से’ गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

-खेसारीलाल यादव के साथ अपर्णा मल्लिक का जलवा, ‘जिला छपरा से’ गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

मुंबई। ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। दो दिन पहले रिलीज हुआ दोनों का गाना ‘जिला छपरा से’ यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गाना यूट्यूब ट्रेंडिंग में 12वें नंबर पर पहुंच गया है और इसे अब तक करीब 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
गाने में खेसारीलाल यादव और अपर्णा मल्लिक की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। अपर्णा मल्लिक का अंदाज और उनके करतब वीडियो में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी गाने को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।


‘जिला छपरा से’ को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने आवाज दी है। इसके बोल राहुल रॉय ने लिखे हैं, जबकि संगीत विराज जी ने दिया है। वीडियो का निर्देशन पैराडाइज प्रोडक्शन ने किया है।
अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक भोजपुरी के अलावा साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। वह पांच भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी वह लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। उनके कई गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और वे मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
खेसारीलाल यादव और अपर्णा मल्लिक की जोड़ी इससे पहले ‘अवैध’ और ‘गन्स ऑफ मुंगेर’ में लीड जोड़ी के रूप में नजर आ चुकी है। दोनों की जोड़ी अब फिल्म ‘सैयां अरब गईले ना 2’ में भी दिखाई देगी। आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी इस जोड़ी को साथ देखने की उम्मीद है। ऐसे में ‘जिला छपरा से’ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच दर्शकों की नजर अब खेसारीलाल यादव और अपर्णा मल्लिक की अगली फिल्मों और गानों पर टिकी है।