-शिवदाहा से लापता महिला जहांगीरपुर में मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस
दीपक कुमार/गायघाट।
गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा गांव से लापता हुई महिला शनिवार को बगल के जहांगीरपुर गांव में सकुशल मिल गई। महिला के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, महिला के अचानक घर से लापता होने के बाद परिजन काफी चिंतित हो गए थे। उन्होंने आसपास के गांवों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि महिला जहांगीरपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को सकुशल अपने साथ घर ले आए। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने राहत की सांस ली है।
मामले की जानकारी परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रही है।













