Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में 109 महिलाओं के किए गए बंध्याकरण

-बन्दरा में 109 महिलाओं के किए गए बंध्याकरण

-बंध्याकरण पखवाड़ा आयोजित
-पुरुष नशबंदी को लेकर भी लोगों को किया गया जागरूक

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में सरकार एवं विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में बंध्याकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़े पैमाने पर महिलाओं के बंध्याकरण किए गए।


प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि बंध्याकरण पखवाड़ा के दौरान कुल 109 महिलाओं के बंध्याकरण किए गए हैं। बंध्याकरण में प्रखंड के सभी 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्षेत्र की गांवों से आई महिलाओं ने बंध्याकरण करवाया। वहीं पुरुष नसबंदी को लेकर भी लोगों को जागरुक किए गए।