मोतिहारी। राजन द्विवेदी
– भाजपा ने श्रीराम की प्रतिमा के साथ निकाला भव्य शोभायात्रा
आज शहर में भाजपा ने श्रीराम की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला और जयघोष करते रहे। जिससे पूरा शहर भक्ति मय माहौल में झूम उठा। बता दें कि शहर के छतौनी बस स्टैंड मोतिहारी स्थित बौद्धि माई मंदिर के प्रांगण में आज भगवान श्रीरामजी की भव्य प्रतिमा पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद यहां से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई।

इस दौरान सांसद राधामोहन ने बताया कि श्रीराम की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचेगी। प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा शहर के कई क्षेत्रों से निकाला गया। पूरा शहर प्रभु श्रीराम में रमा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया कि कल 22 को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर विकास कार्यों का पीएम नरेन्द्र मोदी जी आनलाइन शिलान्यास करेंगे। और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की जाएगी।















