Advertisement

सिंहवाड़ा की नई प्रखंड प्रमुख बनीं पूनम कुमारी, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

-सिंहवाड़ा की नई प्रखंड प्रमुख बनीं पूनम कुमारी, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सिंहवाड़ा/दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड को नई प्रखंड प्रमुख मिल गई हैं। शंकरपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य एवं महेशपट्टी निवासी पूनम कुमारी (पति अखिलेश यादव) को प्रखंड प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में उनका शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रखंड कार्यालय में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और पूनम कुमारी के समर्थक मौजूद रहे। उनके प्रखंड प्रमुख बनने पर समर्थकों में उत्साह देखा गया।

पूनम कुमारी के प्रमुख बनने के बाद प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, पंचायतों की स्थानीय समस्याओं के समाधान, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपेक्षा की जा रही है।

अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें नए प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में होने वाले विकास कार्यों पर टिकी हैं।