-मोतिहारी में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’
– सांसद राधामोहन बोले – वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटना जरूरी, विपक्ष फैला रहा भ्रम
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ रविवार को भाजपा ने मोतिहारी में भव्य पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, राजा बाजार से शुरू होकर नरसिंह बाबा मंदिर पर समाप्त हुई।
पदयात्रा को संबोधित करते हुए पूर्वी चंपारण सांसद और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र को मजबूत करने और भ्रम फैलाने वाली ताकतों को जवाब देने का सामूहिक संकल्प है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को स्वच्छ और पारदर्शी बना रहा है। मृत लोगों और एक ही व्यक्ति के दो जगह दर्ज फर्जी नामों को हटाना आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है, इससे फर्जी वोटिंग रुकेगी।

विपक्ष इस सुधार प्रक्रिया पर अफवाह फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा कर रहा है। फर्जी फॉर्म-7 के जरिए आपत्तियां दर्ज कराने जैसे मामले भी सामने आए हैं, जिन पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सच्चाई बताने की अपील की।
मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव से है। वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किसी दल के लिए नहीं, बल्कि हर असली मतदाता के हक की रक्षा के लिए है। विपक्ष का भ्रम फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, सुनील मणि तिवारी, जिलाध्यक्ष पवन राज सहित ढाका, रक्सौल के जिलाध्यक्ष, एनडीए घटक दलों के नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।











