Advertisement

बेनीबाद पुलिस ने किया बठवारा चौर से 129.6 लीटर विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

-बेनीबाद पुलिस ने किया बठवारा चौर से 129.6 लीटर विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

दीपक कुमार/ गायघाट।

बेनीबाद थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बठवारा चौर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 720 पीस विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 129.6 लीटर बताई गई है।
हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब का धंधेबाज मौके से फरार हो गया। मामले में बेनीबाद पुलिस ने धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार धंधेबाज की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।


बेनीबाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि बठवारा चौर से 720 पीस यानी कुल 129.6 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।