-बिहार के भोजपुर में अज्ञात बीमारी से 2 बच्चों की मौत, 9 बीमार
भोजपुर।संवाददाता।
जिले के चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव में एक अज्ञात बीमारी से 2 बच्चों की मौत हो गई है, वहीं 9 बच्चे अभी भी बीमार हैं. सभी बीमार बच्चों की उम्र 1 से 2 साल के बीच बताई जा रही है. हालांकि, डॉक्टर इसे खसरा (Measles)करार दे रहे हैं. लेकिन अभी भी डाक्टरों की टीम कई बच्चों में दिख रहे लक्षणों की जांच में लगी है।

सदर अस्पताल के मैनेजर कौशल कुमार दूबे ने बताया कि चरपोखरी के नगरी में फैली इस बीमारी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है. भोजपुर सिविल सर्जन के निर्देश पर बीमार बच्चों के इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 8 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं जहां एक बच्चे का इलाज भी चल रहा है.
















