Advertisement

बन्दरा के रामपुरदयाल में चोरी की घटना,FIR

बन्दरा के रामपुरदयाल में चोरी की घटना

-नशीला स्प्रे छिड़काव के बाद चोरी की आशंका
-सुबह जगने पर बिखरे पड़े से घर के बक्शा आदि सामान
-करीब 3 लाख के सामान चोरी होने का अनुमान
-थानाध्यक्ष बोले-करीबन 1लाख के अंदर की सामानों की चोरी हुई

बन्दरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल में दो घरों में चोरी की घटना हुई है। बताया गया है कि गुरुवार की रात जब घर के सभी लोग सोए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।घर में रखी नगदी, कपड़ा, बर्तन, जेवरात समेत लाखों रुपए की सामानों की चोरी कर ली गयी।

पीड़ित परिवार के संतोष राय, अवधेश राय एवं अन्य लोगों ने बताया कि जब वे लोग गहरी नींद में थे।उसी दौरान घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। नशीला स्प्रे का छिड़काव करने के बाद शातिर चोरों के द्वारा इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। तकरीबन 8 दिन पहले भी सामने के एक घर में चोरी की घटना हुई थी।वहीं पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर घटनाक्रम की प्राथमिक दर्ज की गई है।मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।