-पुष्पक एक्सप्रेस में भगदड़ से हादसा: 7 नेपाली समेत 13 की मौत, दर्जनों घायल
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
महाराष्ट्र के जलगांव के पास बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद मची भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में ट्रेन से कटकर 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात नेपाली नागरिक शामिल थे। मृतकों की पहचान अछाम के नंद राम विक, सोल्टा कैलाली के कमला नवीन भंडारी, अछाम के हिमू नंदराम बीक, कमल बाजार अछाम के जय कला भट्ट जय गडी, अछाम के मैसरा वीक कन्नु पासवान, और राधेश्याम भाई के रूप में हुई है।
हादसे का कारण:
पुष्पक एक्सप्रेस में ब्रेक लगने से चिंगारी उठी, जिसे देखकर ट्रेन में चाय बेचने वाले ने आग की सूचना दी। इस अफवाह से यात्री घबरा गए और चेन खींचकर ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में आने से यह भयावह हादसा हो गया।

घटनास्थल पर स्थिति:
हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
सरकार का बयान:
इस दुर्घटना पर महाराष्ट्र सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।
#TrainAccident #PushpakExpress #JalgaonHorror #NepaliCitizensKilled #RailwaySafety















