Advertisement

बेनीबाद में एनएच-27 पर भैंस लदे पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, महिला गंभीर।

-बेनीबाद में एनएच-27 पर भैंस लदे पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, महिला गंभीर।

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चौक स्थित एनएच-27 पर भैंस लदे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण लगाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।