Advertisement

जनकपुरधाम में निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

-जनकपुरधाम में निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

जनकपुरधाम / मिश्री लाल मधुकर

विश्व मानव एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को संत निरंकारी मिशन, नेपाल जनकपुरधाम शाखा द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद जूली महतो ने कहा, “रक्तदान जीवनदान है। आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी ज़िंदगी को बचा सकता है, और इससे शरीर को कोई हानि नहीं होती।”

शिविर में निरंकारी मिशन के 150 से अधिक महिला तथा पुरुष सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
मुखी बेचू रजक के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में पूर्व मेयर लाल किशोर साह, पूर्व मुखी राम चंद्र पंजियार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य मानव सेवा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था, जिसे सभी उपस्थित जनों ने सराहा।