Advertisement

कुहासे के कारण सरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

-कुहासे के कारण सरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

मुजफ्फरपुर। सरैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया पेट्रोल पंप के समीप रविवार को घने कुहासे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुहासे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कुहासा बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कुहासे के दौरान सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।