Advertisement

एक्सक्लूसिव: अच्छी ख़बर,अब रामपुरदयाल एपीएचसी में जल्द शुरू होगी प्रसव चिकित्सा कार्य;कार्यवाई शुरू

-अच्छी ख़बर: अब रामपुरदयाल एपीएचसी में जल्द शुरू होगी प्रसव चिकित्सा कार्य,कार्यवाई शुरू

बन्दरा/मुुुजफ्फरपुर।  दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के दक्षिणी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के चिकित्सा कार्य के लिए यह अच्छी ख़बर है।प्रखण्ड के रामपुरदयाल एपीएचसी पर अब जल्द ही 24 घंटे डिलीवरी(प्रसव) एवं सम्बंधित चिकित्सा कार्य की व्यवस्था होगी। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बंदरा पीएचसी में प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने सोमवार को बताया कि 15 मार्च से इस व्यवस्था को रामपुरदयाल एपीएचसी में शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लिहाज से यहां संसाधनों की व्यवस्था कराई जा रही है। आवश्यक कीट एवं चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है। दवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को एपीएचसी पर बहाल करने के पीछे सुदूर गांवों एवं कस्बों में असुरक्षित होम डिलीवरी(प्रसव) के कार्य को रोकना मुख्य मकसद है।

उन्होंने बताया कि पुराने समय से गांव-टोलों-कस्बों में डगरिन एवं दाई से असुरक्षित प्रसव कराए जाने का प्रचलन है। जिसे अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति में सुरक्षित एवं चिकित्सा पद्धति के अनुकूल नहीं माना जाता है। ऐसे असुरक्षित प्रसवों को रोकना इस व्यवस्था को बढ़ाने का मुख्य मकसद है। उन्होंने बताया कि अभी एपीएचसी स्तर पर सामान्य प्रसव कराने में यदि किसी तरीके का तकनीकी बाधा आती हैं या अग्रेत्तर चिकित्सा व्यवस्था की जरूरत होने पर उसे पीएचसी स्तर से उचित चिकित्सा सहयोग दिया जाएगा। एंबुलेंस सुविधा भी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।