– मुजफ्फरपुर के बड़गांव में अब कोल्ड रूम में लीची संरक्षित कर विदेशों में की जाएगी निर्यात,भारत सरकार के अधिकारियों ने कराई शुरुआत
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया (एक्सिम) के द्वारा वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के अंतर्गत बिहार के मुजफ्फरपुर का चयन लीची के लिए किया गया है। इसके अंतर्गत लीची विकास को लेकर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में यह बैंक आगे आई है और बिहार लीची उत्पादक संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के बड़गांव में बेहतर उत्पादन एवं संरक्षण को लेकर कोल्ड रूम एवं पावर मिशनरी सिस्टम की शुरुआत की गई है।आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची देश हीं नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर है। यहां बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि कृषि विकास को लेकर एक्सिम बैंक के सहयोग से बन्दरा प्रखण्ड के बड़गांव में आज शनिवार को फल संरक्षण को लेकर सोलर सिस्टम संचालित कोल्ड रूम की शुरुआत की गई है। वहीं पावर एक्सप्रे सिस्टम की भी शुरुआत करायी गयी है।

इसके लिए पावर मशीन एवं ट्रैक्टर यहां उपलब्ध कराया गया है। रतवारा के शशि प्रसाद सिंह के फार्म हाउस पर यह सिस्टम लगाई गई है। जिसकी आज विधिवत शुरुआत भारत सरकार एवं बैंक के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उन्होंने बताया कि बिहार लीची उत्पादक संघ को यह संसाधन उपलब्ध कराई गई है। जिसमें पावर ट्रैक्टर, दो बूमर पावर स्प्रेयर एवं 5 टन क्षमता की कोल्ड रूम की शुरुआत कराई गई है ताकि इन संसाधनों से हम सहज एवं बेहतर फल का उत्पादन कर सकें तथा कोल्ड रूम में फलों को आवश्यकतानुसार संरक्षित किया जा सके।जिसे ससमय देश के विभिन्न हिस्सों से लेकर विदेशों तक इसको निर्यात के लिए भेजा जा सके। इस दौरान अधिकारियों ने लीची के बेहतर उत्पादन के तकनीकों को लेकर व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा किया।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों को इस सिस्टम का उचित एवं ससमय लाभ मिलना चाहिए। तभी इस योजना की सार्थकता सामने आ सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव और जरूरतमंद किसानों तक अत्याधुनिक तकनीकों को पहुंचाना है ताकि बेहतर फल उत्पादन की संभावना बिहार में दुगुनी हो सके।

इसका लाभ देश के विभिन्न प्रदेशों को भी मिलेगी।अपने देश का फल विदेशों में भी निर्यात किया जा सकेगा।बिहार में फलों के बेहतर उत्पादन,संरक्षण एवं देश-विदेश में सुरक्षित निर्यात के लिए विभिन्न संसाधनों के संवर्धन एवं संभावनाओं पर बल दिया जा रहा है।इस दौरान भूषण कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग भारत सरकार, तरुण शर्मा उप प्रबंध निदेशक, एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया, धर्मेंद्र सचान,जनरल मैनेजर एक्सिम बैंक, लोकेश कुमार जीएम एक्सिम बैंक,पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी, बच्चा प्रसाद सिंह अध्यक्ष लीची उत्पादक एसोसिएशन ऑफ बिहार, केशव नंदन, सचिव लीची ग्रोवर्स बिहार, सच्चिदानंद सिंह, उपाध्यक्ष एलजीएबी आदि मौजूद थे। शुभारंभ के मौके पर मशीनों का ट्रायल की कराया गया।लीची के लेटेस्ट प्रभेदों के वृक्षारोपण भी अतिथियों के द्वारा किया गया।वहीं पुष्पवर्षा से स्वागत के बाद अथितियों ने फीता काटकर तथा वर्क स्पॉट एवं कोल्ड रूम विजिट कर इसका उद्घाटन किया।
















