-जल्द होगी फाइलेरिया रात्रि रक्त सर्वे जांच की शुरुआत
-प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बनेगी अभियान की रणनीति
-बैठक को लेकर पत्र जारी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया रात्रि रक्त सर्वे जांच की शुरुआत जल्द की जाएगी। प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाए जाएंगे ।इससे पूर्व कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।बैठक को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र भी जारी किया गया है।

















