-बन्दरा सीएचसी में 102 गर्भवती महिलाओं की हेल्थ चेकअप
-जांच के बाद दी गयी जरूरी दवाएं
-ठंड में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता की सलाह
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। गुरुवार को 102 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह दी गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि एचआईवी जांच, हिमोग्लोबिन, शुगर, प्रेशर आदि का जांच की गई।

जांच कर उससे संबंधित दवाइयां भी दी गयी। सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन तथा फॉलिक एसिड की भी दवाइयां दी गयी। जिससे जच्चा बच्चा को कोई भी परेशानी ना हो। ठंड एवं सेहत सुरक्षा को लेकर आवश्यक सलाह भी दी गयी।इस दौरान अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे।














