Advertisement

गायघाट थाना क्षेत्र के चार प्रमुख स्थानों पर लगेंगे थाना के बोर्ड, आम लोगों को मिलेगी सहूलियत

-गायघाट थाना क्षेत्र के चार प्रमुख स्थानों पर लगेंगे थाना के बोर्ड, आम लोगों को मिलेगी सहूलियत

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट थाना क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख स्थानों पर थाना का बोर्ड लगाया जाएगा। इससे थाना तक पहुंचने में लोगों को सहूलियत होगी और बाहर से आने वाले लोगों को भी थाना का रास्ता खोजने में परेशानी नहीं होगी।


थाना का बोर्ड लगाए जाने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को पुलिस थाने की पहचान करने में आसानी होगी। खासकर दूर-दराज के गांवों से अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों को इससे मदद मिलेगी। कई बार थाना का सही रास्ता पता नहीं होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में प्रमुख स्थानों पर बोर्ड लगने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
इस पहल से आम जनता और पुलिस के बीच संपर्क स्थापित करने में भी सुविधा होगी। लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने, आवश्यक जानकारी लेने तथा पुलिस से संपर्क करने के लिए थाना तक पहुंचने में आसानी होगी।