Advertisement

मौसम: बिहार में किसानों की बढ़ी मुसीबत,कई जिलों में हुई बारिश,अगले तीन दिन मेघ गर्जन के आसार

-बिहार में किसानों की बढ़ी मुसीबत,कई जिलों में हुई बारिश,अगले तीन दिन मेघ गर्जन के आसार

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार में मौसम के अचानक से करवट लेने से राज्य के सभी जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं. वहीं शनिवार रात और रविवार तड़के पटना,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, शिवहर,सीतामढ़ी,दरभंगा सहित राज्य के अधिकांश जिलों में गरजदार बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र पटना एवं पूसा के अनुसार पटना, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित दक्षिण और उतर बिहार के कई अन्य जिलों में एक से तीन घंटे तक हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन देखने को मिली. विशेषकर रविवार तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक इन जिलों को बारिश ने खूब भिगोया।बन्दरा,गायघाट, कटरा,औराई,सकरा,मुरौल,मुशहरी सहित विभिन्न प्रखंडों के कई ग्रामीण इलाकों में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।कहीं-कहीं आंधी में झोपड़ियां उड़ती रहीं एवं पेड़ पलटते रहे।


मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 17 से 21 मार्च के बीच अधिकांश जगहों में हल्के मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान 10 एमएम से 40 एमएम तक बारिश की प्रबल संभावना पहले ही जताई गई थी. उसी अनुरूप राज्य में बारिश हो रही है. वहीं एक दिन पहले इसी तरह शिवहर में झमाझम बारिश के अलावा वज्रपात भी हुआ था. इससे शिवहर और मुजफ्फरपुर के आसपास के इलाकों में किसानों को भारी नुकसान हुई है।
आपको बता दें कि इस समय ज्यादातर इलाकों में फसल कटाई का समय है. दलहन, तिलहन और गेंहू की खड़ी फसलों को इस बारिश से बड़े स्तर पर नुकसान का अनुमान है. वहीं वज्रपात होने से इलाकों में और ज्यादा परेशानी बढ़ सकती है।


हालांकि बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियम कमी आने का है. वहीं मौसम विभाग ने मौसम के बदले रुख को देखते हुए विशेषकर किसानों से अपील की है कि वे अपने फसलों की सुरक्षा का उचित प्रबंध सुनिश्चित करें. वहीं वज्रपात की स्थिति को देखते हुए पशुपालन करने वाले मवेशियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. मौसम का यह बदला मिजाज 21 मार्च तक अलग अलग जिलों में इसी तरह देखने को मिल सकता है।अगले 3 दिनों तक विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जन के अनुमान हैं।