Advertisement

पीछे से बंदर ने दिया धक्का,छत से नीचे गिरते ही हुई मौत

-पीछे से बंदर ने दिया धक्का,छत से नीचे गिरते ही हुई मौत

-परिवार में मातम
-छत पर खड़ी थी 10वीं की छात्रा

सम्वाददाता। सिवान।

बंदर के धक्के से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की की जान चली गई। मामला जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर गांव की है। मृतक का नाम प्रिया कुमारी है। इस बार उसका बोर्ड का परीक्षा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रिया अपने छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी बंदरों का एक झुंड वाला पहुंच गया। झुंड में आए बंदरों को देखकर लड़की बुरी तरह से घबरा गई और भागने का प्रयास किया। छात्रा को भागता देख कर बंदर भी उग्र हो गए और उसकी तरफ कूद पड़े।
इस बीच एक बंदर ने प्रिया को धक्का दे दिया। जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ी। प्रिया के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घरवाले उसे सिवान अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रिया छत पर बैठ कर पढ़ाई कर रही थी। धूप को देखते हुए उसने नीचे से कंबल सुखाने के लिए लेकर छत पर पहुंची थी। वह कंबल को झाड़ रही थी। तभी बंदरों का एक झुंड उसी छत पर पहुंच गया।
एक साथ इतने बंदर साथ में देख कर प्रिया घबरा गई। वहीं कंबल झाड़ते देख बंदरों को लगा उसे वह मारने के लिए डरा रही है। इसके बाद बंदरों ने भी उस पर हमला कर दिया। इसे देख वह भागने लगी। तभी का एक बंदर ने उसे धक्का दे दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। हालांकि गांव के लोग बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी बंदरों लोगों पर हमले किए हैं। प्रिया की मौत के बाद हर कोई दहशत में है।