-गायघाट की 15 पंचायतों में नए पंचायत सचिवों की तैनाती
दीपक कुमार/गायघाट।
प्रखंड की पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नए पंचायत सचिवों की तैनाती की गई है। जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से वर्ष 2026 में पंचायत सचिवों के पदस्थापन को लेकर जारी आदेश के तहत प्रखंड की 15 पंचायतों में पंचायत सचिवों का आवंटन किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, अरुण कुमार को कमरथू एवं महमदपुर सूरा पंचायत, अविनाश कुमार को बोरिडीह एवं कांटा पिरौंछा उत्तरी पंचायत, बाबलू कुमार को सुस्ता एवं जारंग पूर्वी पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, दीपंकर कुमार को जमालपुर कोदई, जितेंद्र कुमार को जांता एवं कांटा पिरौंछा दक्षिणी, प्रवीण कुमार को जारंग पश्चिमी एवं बखरी तथा सूरज प्रकाश रजक को बरुआरी एवं लदौर पंचायत में पदस्थापित किया गया है।
जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से नवपदस्थापित पंचायत सचिवों को आवंटित पंचायतों का प्रभार ग्रहण कर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। नए पंचायत सचिवों की तैनाती से पंचायतों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, सरकारी कार्यों के निष्पादन और आम लोगों से जुड़ी प्रशासनिक सेवाओं में तेजी आने की उम्मीद है।












