Advertisement

उत्तर बिहार में ठंड का असर बढ़ा, पूसा में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री

-उत्तर बिहार में ठंड का असर बढ़ा, पूसा में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री

-अगले 24 घंटे मौसम रहेगा साफ

पूसा। उत्तर बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।


मौसम रिपोर्ट के अनुसार, सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 54 प्रतिशत और दोपहर दो बजे 47 प्रतिशत रही। वाष्पोत्सर्जन 2.28 मिलीमीटर दर्ज किया गया। हवा की गति 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा पछिया दिशा से चलती रही। पिछले 24 घंटों में बारिश शून्य दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव बने रहने की संभावना है।