Advertisement

आराध्या श्री ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, मुजफ्फरपुर का बढ़ाया मान

-आराध्या श्री ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, मुजफ्फरपुर का बढ़ाया मान

मुजफ्फरपुर। शहर की होनहार स्केटर आराध्या श्री ने सीबीएसई ईस्ट जोनल स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 आयु वर्ग की 500 मीटर क्वाड स्केटिंग रेस में स्वर्ण पदक जीतकर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है।
आराध्या श्री मुजफ्फरपुर स्थित रोलर पैंथर स्केटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। उनकी सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा है।


अकादमी के कोच रोशन कुमार और राहुल कुमार चौरसिया ने आराध्या को प्रशिक्षण देकर इस उपलब्धि तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों प्रशिक्षक खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते हैं।
आराध्या की इस सफलता को मुजफ्फरपुर के उभरते स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि ने साबित किया है कि निरंतर मेहनत, सही प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
रोलर पैंथर स्केटिंग अकादमी परिवार ने आराध्या श्री को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।