Advertisement

चार दिवसीय कैंप के बाद बिहार अंडर-17 फ्लोरबॉल टीम रोहतक रवाना

-चार दिवसीय कैंप के बाद बिहार अंडर-17 फ्लोरबॉल टीम रोहतक रवाना

मुजफ्फरपुर। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की अंडर-17 बालक टीम गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रोहतक, हरियाणा के लिए रवाना हुई। टीम 9, 10 और 11 अक्टूबर को रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।
बिहार टीम में मुजफ्फरपुर के बिट्टू राज, साहिल कुमार, रोहित कुमार और शिवम कुमार, पटना के अंशु एवं आयुष, दरभंगा के दिव्यांशु, सहरसा के अंकुश एवं कौशल तथा मुंगेर के आर्यन एवं शिवांश शामिल हैं। टीम के कोच मो. एहसान हैं।


टीम के रवाना होने के अवसर पर फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजुइन फैज़, महासचिव डॉ. बीरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष ओमकेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष अभय नारायण, मो. असगर हुसैन, रेफरी मो. करार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार महतो, वेद प्रकाश आनंद, अमर कुमार, मनोज कुमार यादव एवं मो. शमशाद मौजूद रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी।