-जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना दमखम दिखाया।
वॉलीबॉल के बालक अंडर-17 वर्ग में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल विजेता और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिका उपविजेता रहा। कबड्डी के बालक अंडर-19 वर्ग में डीएवी बखरी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संत जोसफ स्कूल उपविजेता बना। खो-खो के बालक अंडर-17 वर्ग में हाई स्कूल सकरी सरैया विजेता और सैक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता रहा। बालिका अंडर-17 वर्ग में भी हाई स्कूल सकरी सरैया ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन की बालिका अंडर-14 स्पर्धा में अदिति शेखर प्रथम, बीलाच्छी ठाकुर द्वितीय और सिंधिया कुमारी तृतीय रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में संभावी शर्मा प्रथम, सोनाक्षी झा द्वितीय और तरूशी तृतीय स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक ट्रिपल जंप में रौनक भारद्वाज प्रथम, मनीष कुमार मिश्रा द्वितीय और चिन्मय राज तृतीय रहे। हाई जंप में प्रिंस राज, मनंजय कुमार और कुणाल कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका हाई जंप में महिमा कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय और विजयलक्ष्मी झा तृतीय रहीं।

लांग जंप बालक वर्ग में अपूर्व भारती प्रथम, रौनक कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंगीता कुमारी प्रथम, आस्था सिंह द्वितीय और साक्षी तिवारी तृतीय रहीं। जेवलिन थ्रो में बालक वर्ग के विजेता गौरव कुमार, द्वितीय पीयूष कुमार और तृतीय गौतम कुमार रहे। बालिका वर्ग में अभिलाषा प्रथम, आन्या रॉय द्वितीय और इक्षा रानी तृतीय रहीं।
डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में ईशान राज प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय और चिराग कौशिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राधा रानी प्रथम, जिया गुप्ता द्वितीय, शांति प्रिया तृतीय और अनोखी चतुर्थ रहीं। शॉटपुट बालक वर्ग में चिराग कौशिक प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय और ईशान राज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राधा रानी प्रथम, अभिलाषा द्वितीय और जिया गुप्ता तृतीय रहीं।
100 मीटर बालक वर्ग में रौनक कुमार प्रथम, सत्यम कुमार यादव द्वितीय और सम्राट सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंगीता कुमारी प्रथम, खुशी चौधरी द्वितीय और शिवानी कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में रौनक कुमार, बाबुल कुमार और अविषेक कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंगीता कुमारी प्रथम, शगुन कुमारी द्वितीय और खुशी चौधरी तृतीय रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में मनीष कुमार प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय और नितिन राज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शगुन कुमारी प्रथम, महिमा कुमारी द्वितीय और अंशु कुमारी तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में शिवम कुमार प्रथम, नितिन राज द्वितीय और शिवम कुमार तृतीय दर्ज किए गए। बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी प्रथम, अदिति राज द्वितीय, प्रीति कुमारी तृतीय और वर्षा कुमारी चतुर्थ रहीं।
1500 मीटर बालक वर्ग में नितिन राज प्रथम, मो अरमान द्वितीय, अनुराग कुमार तृतीय और शुभम कुमार चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में शगुन कुमारी प्रथम, अंशु कुमारी द्वितीय और अदिति राज तृतीय रहीं। 3000 मीटर बालक वर्ग में शिवम कुमार प्रथम, मनंजय कुमार द्वितीय और आशिक कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशु कुमारी प्रथम, सोनी कुमारी द्वितीय और श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार, स्वेताब खान, बबलू कुमार, संजय कुमार, करुणेश कुमार, अंकुश कुमार एवं अभिषेक सोनू ने अहम भूमिका निभाई।












