Advertisement

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तर पर दिखाएंगे दम

-जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तर पर दिखाएंगे दम

मोतिहारी।खेल विभाग बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हो गया।

विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। बॉक्सिंग के फाइनल और कबड्डी, कराटे, शतरंज, साइकिलिंग के निर्णायक मुकाबले अंतिम दिन खेले गए। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस सहित कई खेलों में जिले के स्कूली खिलाड़ियों ने दम दिखाया।

जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार की निगरानी में प्रतियोगिता का निष्पक्ष संचालन हुआ। खेलकर्मियों और तकनीकी पदाधिकारियों ने प्रमाण-पत्र और फाइनल रिजल्ट तैयार किया।

कबड्डी संयोजक भानु प्रकाश, बॉक्सिंग संयोजक पवन सरन, शतरंज संयोजक धनंजय कुमार सहित खेल संघों के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेंगे।