-ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में कई अहम फैसले, 3 को होगी वार्षिक आम सभा
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक रविवार देर शाम अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में संगठन और क्रिकेट गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिला एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (AGM) 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

साथ ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ऐनुअल आम सभा में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सचिव रवि राज को भेजने पर सहमति बनी। यह भी तय हुआ कि जिले की सभी उप समितियों को जिला ऐनुअल आम सभा में शामिल किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव रवि राज, कन्हैया कुमार, सोनल कुमार, मधुरेन्द्र सिंह, रवि कुमार, ब्यूटी कुमारी समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।












