-पीएचसी में एएनएम की बैठक,5 सब सेंटरों के प्रदर्शन पर अधिकारी ने जताई नाराजगी
बन्दरा। दीपक।
बन्दरा पीएचसी में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के पांच सब सेंटरों बंदरा,लोहरखा, विष्णुपुर, रामपुरदयाल,मतलुपुर में टीकाकरण कम होने,मरीजों की संख्या कमने समेत विभिन्न बिंदुओं पर असंतोष जाहिर किया गया तथा कार्यवाई की चेतावनी दी गई।

प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने मंगलवार को बताया कि यहां के एएनएम को कार्य स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा बेहतर प्रदर्शन को लेकर बिंदुवार कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन तथा नियमित अद्यतन तरीकों से कार्य प्रदर्शन को लेकर विभागीय सख्ती है। किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।















