Advertisement

Breaking: हाइवा के ठोकर से बरियारपुर के बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा गम्भीर

-हाइवा के ठोकर से बरियारपुर के बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा गम्भीर

मुरौल/बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

पिलखी में बुधवार की देर शाम एक हाइवा ट्रक के धक्के से पीयर थाना क्षेत्र के बरियारपुर के बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान कन्हाई पटेल(24) के रूप में की गई है।जो बरियारपुर के विष्णु महतो के पुत्र है।वहीं साथी बाइक सवार रघुनाथ महतो का पुत्र पप्पू महतो(35) जख्मी बताया गया।जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों एवं ग्रामीणों का बताना है कि मृतक बाजार से लौट आ रहा था।वह रेलवे में जॉब करता है। छूटी में घर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात ट्रक के चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


नूनफारा पंचायत के मुखिया रंगीला देवी ने बताया कि मृत युवक रेलवे में फोर्थ ग्रेड में काम करता था। सप्ताह में छुट्टी के दिन वह अक्सर घर आ जाता था। देर शाम घर आने के दौरान पिलखी में उसे एक हाइवा ट्रक ने ठोकर मार दिया। हादसे में इस दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।वहीं पियर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल सकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। घटना में पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर के एक युवक की मौत हुई है। स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में लगी हुई है।