Advertisement

साहेबगंज और पारू में NDRF- SDRF ने जलजमाव में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

-साहेबगंज और पारू में NDRF- SDRF ने जलजमाव में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर। जिले में बाढ़ और जलजमाव के बीच साहेबगंज और पारू प्रखंड में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। पानी से घिरे घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF और SDRF की टीमों ने मोर्चा संभाला।
बचाव दल ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जलमग्न घरों और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद पानी से घिरे घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए नाव और अन्य बचाव संसाधनों की मदद ली।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार बढ़ते पानी के बीच प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं बचाव दल को सूचना देने की अपील की है।