चंपारण की खबर::
-रुद्रा गैंग सरगना मुनचुन सिंह को पुलिस ने दबोच कर तीन मामलों का किया पटाक्षेप
– रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने की साजिश हुई नाकाम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण के पुलिस को कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रो एक्टिव पुलिसिंग व्यवस्था अब एक्शन में है। जिसके बाद अब अपराधियों के मनोबल को झटका लगने लगा है। इसी क्रम में एसपी के गठित पुलिस टीम ने रुद्रा गैंग सरगना मुनचुन सिंह को दबोच कर तीन मामलों का सफल पटाक्षेप कर दिया है। वहीं उस गैंग के रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने की साजिश नाकाम हो गई है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि
जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में प्रभात इलेक्ट्रोनिक्स के घर पर बीते 9 जनवरी को कुछ अज्ञात अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगने को लेकर फायरिंग कर दहशत फैला दिया। वहीं सूचना पर एसपी श्री मिश्रा ने डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम बनाई। टीम में शामिल पकडीदयाल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरफराज़ अहमद ने त्वरित कार्यवाई करते हुए कांड संख्या 10/23 दर्ज कर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। उसके बाद एसपी के गठित पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक मुनचुन सिंह नामक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक मोबाईल फोन और सिम कार्ड बरामद हुआ। गहन पूछताछ पर गिरफ्तार अपराधी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने ही पूर्व में भी प्रभात इलेक्ट्रोनिक्स और रामपुकार ज्वेलर्स से 5 -5 लाख के रंगदारी मांगी थी। वहीं पुलिस इस अपराधी की गिरफ़्तारी से जिले में हुए तीन कांडो कर सफल उदभेदन कर लिया है।

– देसी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर जिले में रात्रि सघन गस्ती एवं वाहनों की जांच पड़ताल तेज कर दी है। इसी क्रम में राजेपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थाना क्षेत्र के कदम चौक पर कुछ अपराधी जमा हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली एवं एक चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में दो पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के अनुराग कुमार एवं प्रियांशु कुमार हैं तो तीसरा राजेपुर थाना क्षेत्र राजेपुर निवासी अमन कुमार शामिल है। वहीं इधर मोतिहारी पुलिस टीम की सक्रियता से अपराधियों के मनोबल में कमी आएगी।















