-बन्दरा के तेपरी में जबरन गेहूं बोई खेत जोत देने तथा विरोध करने पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला
बन्दरा। दीपक।
क्षेत्र के तेपरी गांव निवासी मु. वर्षा देवी ने हत्था ओपी को आवेदन देकर उसकी गेहूं बोई हुई खेत को जबरन जोत लेने तथा विरोध जताने पर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास करने से तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की है।

आवेदन में में पीड़िता ने कहा है कि 19 तारीख को 7 बजे शाम में उसके गेहूं बोई हुई खेत को गांव के हीं युवकों द्वारा ट्रैक्टर से जोत दिया गया तथा इस दौरान विरोध जताने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा जबरन उसके कपड़ा आदि फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मामले में पीड़िता ने हत्था ओपी में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
















