-इंद्र मेले में विदेशिया नाच ने मचाई धूम, देर रात तक जमे रहे दर्शक
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। शिवदाहा विशेश्वर मार्केट में आयोजित इंद्र पूजनोत्सव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित विदेशिया नाच ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया।
इंद्र पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित मेले में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विदेशिया नाच का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक गीत, नृत्य और संवाद की आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान मेला परिसर में काफी चहल-पहल रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने मेले का आनंद लिया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
आयोजकों ने बताया कि इंद्र पूजनोत्सव मेले का उद्देश्य धार्मिक परंपरा के साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विदेशिया नाच के सफल आयोजन से मेले का उत्साह और बढ़ गया।












