-जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो जख्मी महिला पहुंची अस्पताल
बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी क्षेत्र के करमैठा में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट की घटना हुई है। इस घटनाक्रम में 2 महिला घायल हो गए। जिसका इलाज बन्दरा पीएचसी अस्पताल में किया गया।

पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि करमैठा गांव से दो महिला नगीना देवी एवं मोनी देवी को इलाज के लिए लाया गया था। इधर पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है।जिसमें दोनों महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटनाक्रम की सूचना हत्था ओपी की पुलिस को दी गई है।
















