Advertisement

बंदरा में हुआ बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक,बाढ़ संकट पर एक्शन नहीं; हुई चर्चा

दीपक।बंदरा (मुजफ्फरपुर)।
प्रखंड सभागार में सोमवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक उपप्रमुख दिनेश राय की अध्यक्षता में हुई।जिसमें पंचायत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखण्डध्यक्षों ने भाग लिया।बैठक में सर्वप्रथम बाढ़ से किस तरह निपटा जा सकता है ।

इसपर विचारों का आदान प्रदान किया गया।जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के समस्याओं के साथ साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव,सामुदायिक किचेन, पशुचारा,बाढ़ राहत आदि दिलाने की मांग रखी।

सीओ रमेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है।इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है।आपदा की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।


मौके पर बीडीओ अलख निरंजन, विधायक प्रतिनिधि प्रभात किरण,जय प्रकाश राय,प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत पोद्दार,जिला पार्षद जय नारायण महतो, जदयू से मनोज झा,भाजपा से अशोक सिंह,राजद से विनय कुमार यादव,सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य और प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।