Advertisement

ABVPनगर इकाई झाझा ने चीन का झंडा जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन!

झाझा।संवाददाता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झाझा के द्वारा स्थानीय दुर्गामंदिर चौक पर चीन का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन नगरमंत्री रूपेश कुमार भारती की अध्यक्षता में किया। प्रदर्शन का आलम यह था कि बारिश में भी कार्यकर्ताओं ने पूरे रोष व जोश के साथ नारेबाजी करते हुए झंडा को जलाया।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज बर्णवाल ने बताया कि भारत चीन बॉर्डर पर पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्तिथि बनी हुई थी,समझौता हुआ था कि चीन की सेना पीछे हट जाएगी लेकिन अचानक हमारे जवानों पर हमला करना ,ये चीन की ओछी मानसिकता का परिचायक है।


एक ओर चीन कोरोना जैसे भयानक महामारी का जन्मदाता है तो दूसरी ओर इस प्रकार सिमा क्षेत्र का उल्लंघन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहता है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । नगर सह मंत्री मुन्ना कुमार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आह्वाहन किया कि आप ऐतिहासिक फैसले लेने वाले हैं, आप आगे बढ़ें युवा तरुणाई आपके साथ है, शहीद जवानों की कुर्बानी व्यर्थ ना जाएगी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहिदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है, इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर नगर कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, राज शाहिल , गोलू कुमार , गौरव कुमार आदि मौजूद थे।