-पैक्स अध्यक्ष सरोज तिवारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
-कांटी विधायक अजीत कुमार ने जताया गहरा दुख
मुजफ्फरपुर। कांटी विधानसभा क्षेत्र के गोदाईफुलकाहा पंचायत अंतर्गत छितरपट्टी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पैक्स अध्यक्ष सरोज तिवारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक व्याप्त हो गया। वे टीम अजीत कुमार के सक्रिय एवं मजबूत समर्थक माने जाते थे।

सरोज तिवारी के निधन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सरोज तिवारी हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले मजबूत साथी थे। उनका इस दुनिया से चले जाना मेरे लिए बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उनके निधन से क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर भी शोक का माहौल है।












