-शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षण के लिए मंजुला कुमारी सम्मानित
मुजफ्फरपुर/गायघाट। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गायघाट प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बेलागोपी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षिका मंजुला कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार के अलावा शिक्षक मंजुला कुमारी, मृत्युंजय कुमार, सुनील कुमार, प्रतीक श्रीवास्तव और राम प्रकाश झा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने और नवाचारपूर्ण तरीकों को अपनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने भी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इसी तरह समर्पित होकर कार्य करने की अपील की।













