-महेंद्र मलंगिया को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार, साहित्यकारों में हर्ष
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
प्रसिद्ध साहित्यकार तथा नाट्यकार महेंद्र मलंगिया को भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा से साहित्यकारों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी हैं। मधुबनी जिला के मलंगिया गांव निवासी महेंद्र मलंगिया धनुषा जिला के बभनगामा हाईस्कूल में भूगोल के शिक्षक के तौर पर 30बर्ष से अधिक समय तक सेवा दी है। अपने शिक्षक पेशा के साथ लेखनी कायम रखें। उन्होंने दो दर्जन से अधिक पुस्तकों की रचना की है।काठक बनल लोक,छुतहर घैल ,गाम नहिं सुतैय य सहित कई मैथिली नाटक आज भी मिथिला में मंचित किया जाता है।

वे जनकपुरधाम के मिथिला नाट्य कला परिषद के वर्षों तक निर्देशक भी रह चुके हैं। मिथिला नाट्य कला परिषद को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में उनका अहम भूमिका है।घाघ भभरी सहित कई साहित्य पुस्तकों की रचना की है। साहित्य अकादमी पुरस्कार उनकी पुस्तक प्रबंध संग्रह के लिए दिया गया है। इससे पहले भी नेपाल सरकार द्वारा विद्यापति पुरस्कार,सर्वनाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, साहित्यकार तथा रंगकर्मी रमेश रंजन झा,प्रो.श्याम सुंदर शशि, युवा साहित्यकार तथा पत्रकार सुजीत कुमार झा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।















