-सरस्वती विद्या मंदिर प्ले स्कूल में दीपावली और छठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां
मुजफ्फरपुर (मुशहरी)। नरौली डीह स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्ले स्कूल में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक झांकियों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, संस्कृति और त्योहारों के महत्व को दर्शाया।
कार्यक्रम में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से दीपावली और छठ पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रबंधक पिंकू सर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ विकसित होती है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से शालिनी मैडम, दिव्या मैडम और सुजाता मैडम ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली और छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।











