Advertisement

भव्या एप अपडेटिंग एवं ऑपरेटिंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

-भव्या एप अपडेटिंग एवं ऑपरेटिंग को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

-स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यों की अब एप से होगी इंट्री
-बीसीएम ने दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

भव्या कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बन्दरा में आयोजित किया गया। जिसमें भव्या ऐप के ऑपरेटिंग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विजयकांत रंजन ने भव्या एप ऑपरेटिंग को लेकर प्रशिक्षण दिया।

बताया गया कि अब आशा कार्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई सभी तरह की सूचनाओं एवं संबंधित रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट करेंगे।उनके जिम्मे जो भी वर्क होगा,उसका ऑनलाइन एंट्री उन्हें करना होगा और संदर्भित अपडेट जानकारी उन्हें एप के माध्यम से उपलब्ध होते रहेंगे।एप ऑपरेटिंग और सूचनाओं के अपडेटिंग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण दिया गया। इससे पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद के द्वारा कराया गया।