Advertisement

मुजफ्फरपुर : बन्दरा में विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर विविद्द कार्यक्रम एवं रैलियां

-विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर विविद्द कार्यक्रम एवं रैलियां

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

विश्व गर्भनिरोधक दिवस के मौके पर जनजागरूकता को लेकर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में व्यापक कार्यक्रम एवं रैलियों का आयोजन किया गया। बन्दरा सीएचसी,एपीएचसी,एचएससी में जनसंगोष्ठी,मेला एवं रैली आयोजित की गई।इस दौरान गर्भनिरोधक के तरीकों एवं फायदों को विभिन्न माध्यमों से बताया गया। बन्दरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि सीएचसी,एपीएचसी,एचएससी सहित 24 स्थलों पर संगोष्टी,नुक्कड़ सभाएं एवं रैलियां आयोजित की गई है। परिवार नियोजन को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने तथा विभिन्न साधनों को उपयोग में लाने को लेकर प्रेरित किया गया है।

जनजागरूकता कार्यक्रम का असर:

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी सेंटरों के माध्यम से गर्भनिरोधक उपायों अंतरा के 68 पहले डोज, 22 सेकंड डोज,11थर्ड डोज़ एवं 3 चौथी डोज़ लगवाई गयी। वही 332 छाया बांटे गए, जबकि माला-N की 366 एवं ईजी पिल्स की 152टिकिया लगवाए गए।वही पूरे प्रखंड क्षेत्र में 1507कंडोम बांटे गए।