-2 को पूर्वी चंपारण के 71 पंचायतों में लगेंगे ‘सहयोग शिविर’
– टोल फ्री 1100 पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज
मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।
बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन कर रहा है। 19 मई को पहले चरण के सफल आयोजन के बाद दूसरे चरण का शिविर 2 जून 2026 को पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों की 71 पंचायतों में लगेगा।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित प्रखंड-पंचायत में शिविर को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। शिविर का मकसद आम नागरिकों को अपनी शिकायत, समस्या और सुझाव सीधे प्रशासन के सामने रखने का मंच देना है। दर्ज शिकायतों का निष्पादन आवेदन की तिथि से 30 दिनों के अंदर अनिवार्य होगा।
नागरिक टोल फ्री नंबर 1100 पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक जानकारी ले सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत http://sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर भी दर्ज होगी।

– 2 जून को शिविर वाले प्रमुख पंचायत
आदापुर- औरैया, मूर्तियां, सिरसिया कला। छौरादानो- भतनहिया, नरकटिया, रामपुर। रामगढ़वा- सकरार, पखनाहिया, धनहार दीहुली। रक्सौल- हरदिया, हरनाही। बनकटवा- बिजबनी दक्षिण, बिजबनी पूर्वी। चिरैया- परेवा, हरज नुरुलाहपुर, हरन रैना। ढाका- झोउवाराम, भगवानपुर, गवनद्री। मोतीहारी- ध्रुव लखौरा, बरवा, कटहा। अरेराज- ममरखा, चटिया बरहरवा, ममरखा टोला भैया। कोटवा- कोटवा, बड़हरवा कला पश्चिमी-पूर्वी। संगम्रपुर- बरियारिया उत्तरी-दक्षिणी, टोला राजपुर। शेष प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में भी शिविर लगेंगे।
प्रत्येक पंचायत के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं। आदापुर के लिए उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, छौरादानो के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रामगढ़वा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल नोडल रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शिविर से पहले अधिकतम आवेदन लिए जाएं और हर शिकायत का ठोस समाधान हो। प्रशासन का दावा है कि यह पहल जमीनी स्तर पर सुशासन और जनसुनवाई को मजबूत करेगी।













